Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

महिला और पुरुष का ब्रेन अलग तरीके से काम करता हैं

जनता जनार्दन डेस्क , Aug 14, 2015, 16:37 pm IST
Keywords: Men's brain   Brain of women   Catherine woolley   Gender discrimination   पुरुष का ब्रेन   महिलाओं का मस्तिष्क   कैथरीन वूले   लैंगिक विभेद   
फ़ॉन्ट साइज :
महिला और पुरुष का ब्रेन अलग तरीके से काम करता हैं न्यूयॉर्क: सीखने तथा स्मृति के लिए जिम्मेदार मस्तिष्क के एक विशेष क्षेत्र के अध्ययन से यह बात सामने आई है कि पुरुष व महिलाओं का मस्तिष्क आण्विक स्तर पर अलग-अलग तरीके से संचालित होता है।

अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि पुरुष व महिला का मस्तिष्क कुछ विशेष औषधियों के प्रति अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया करता है। अमेरिका के इलिनोइस स्थित नॉर्थवेस्टर्न युनिवर्सिटी में प्रोफेसर व अध्ययन की वरिष्ठ लेखक कैथरीन वूले ने कहा कि मस्तिष्क में लैंगिक विभेद के अध्ययन का उद्देश्य पुरुषों तथा महिला दोनों के लिए प्रासंगिक औषधि का विकास करना है।

अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि न्यूरोट्रांसमीटर रिलीज में महत्वपूर्ण एक अणु को नियंत्रित करने वाली यूआरबी-597 नामक औषधि महिलाओं में काम करती है, जबकि पुरुषों में नहीं। वूले ने कहा कि यह जानने के लिए कि पुरुषों व महिलाओं में क्या समानता और क्या असामनता है, वैज्ञानिकों को दोनों लिंगों का अध्ययन करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि यदि शोध का परिणाम मादा जानवरों, ऊतकों व कोशिकाओं के लिए अलग होंगे तो हमें उसके बारे में जानने की जरूरत है। यह जरूरी है, ताकि हम दोनों लिंगों में बीमारी का उपयुक्त निदान व इलाज ढूंढ सकें।
अन्य लाइफ एंड स्टाइल लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल