Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

दिल्ली में दरिंदगी की इंतेहा: 8 साल की बच्ची से रेप के बाद चाकुओं से गोदा

जनता जनार्दन संवाददाता , Aug 12, 2015, 12:35 pm IST
Keywords: Delhi   Delhi rape   South-East Delhi   Okhla   दिल्ली   दिल्ली में बलात्कार   साउथ-ईस्ट दिल्ली   ओखला   
फ़ॉन्ट साइज :
दिल्ली में दरिंदगी की इंतेहा: 8 साल की बच्ची से रेप के बाद चाकुओं से गोदा नई दिल्ली: दिल्ली में एक 8 साल की बच्ची के साथ बलात्कार का घिनौना मामला सामने आया है। मामला साउथ-ईस्ट दिल्ली के ओखला इलाके का है। बच्ची के साथ एक 45 वर्षीय अधेड़ शख्स ने बलात्कार किया और उसे अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गया।

बच्ची के शरीर पर नुकीले हथियार से वार के कई निशान भी पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि उसे रेप के बाद चाकुओं से गोदा गया और पत्थर से उसके शरीर पर वार भी किए गए। बच्ची को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों को गठित किया है और लगातार छापेमारी जारी है।

पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि वह 10 जुलाई को स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी थी और वे उसे खोज रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति बच्ची के स्कूल पहुंचा था और खुद को उसका ताऊ बताकर उसे जंगल के पीछे ले गया था। बलात्कार के बाद आरोपी ने बच्ची की हत्या करने की कोशिश की। इस दौरान उसने दरिंदगी की हद पार कर दी और बच्ची को ना सिर्फ चाकुओं से गोदा बल्कि पत्थर से भी कई वार किए। यह व्यक्ति बच्ची का पड़ोसी है।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल