झारखंड: डायन बताकर 5 महिलाओं की हत्या

जनता जनार्दन संवाददाता , Aug 08, 2015, 12:28 pm IST
Keywords: Ranchi   Jharkhand   Witch   Five women   Murder   Jharkhand Police   Jharkhand news   रांची   झारखंड   डायन   पांच महिला   हत्या   झारखंड पुलिस   झारखंड समाचार  
फ़ॉन्ट साइज :
झारखंड: डायन बताकर 5 महिलाओं की हत्या रांची: झारखंड के रांची ज़िले के मांदर थाने के कजिया गांव में देर रात पांच महिलाओं की हत्या कर दी गई। गांव वालों ने जादू-टोना करने का आरोप लगाकर इन महिलाओं की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

यह घटना शुक्रवार देर रात की है। यह इलाका रांची से करीब 45 किलोमीटर दूर है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है। हालांकि इसमें अब तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।

पुलिस का कहना है कि पहली नजर में ऐसा मालूम पड़ता है कि इस घटना में सिर्फ गांव के लोग ही शामिल हैं और किसी बाहर आदमी का हाथ नहीं है।

झारखंड में जादू-टोने के शक में पहले भी कई हत्याएं हो चुकी हैं। राज्य में अक्टूबर 2001 से 2013 के बीच जादू-टोने के शक में 414 लोगों की हत्याएं हुईं और 2,854 मामले दर्ज किए गए।

क्या है मामला?
गांव में कुछ महीने पहले चार बच्चों की मौत हुई थी। इसके बाद से ही गांववाले इन महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगा रहे थे। उनका मानना है कि इन्हीं की वजह से उन बच्चों की मौत हुई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात गांव में पंचायत बुलाई गई।

यहां गांव की ही पांच महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगाया गया। गांववाले महिलाओं को घर से कुछ दूर ले जाकर पीटने लगे। इसके बाद उन्हें भालों से गोदा और फिर पत्थर से कुचलकर उनकी हत्या कर दी।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल