दिव्या दत्ता के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी मनीषा कोईराला
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Aug 01, 2015, 17:23 pm IST
Keywords: Manisha Koirala Divya Dutta Hindi movie Chehre Music of Chehare Jackie Shroff मनीषा कोईराला दिव्या दत्ता हिन्दी फिल्म- चेहरे चेहरे के संगीत जैकी श्रॉफ
मुंबई: मनीषा कोईराला और दिव्या दत्ता की लीड रोल वाली फिल्म 'चेहरे' जल्द रिलीज होने जा रही है, जिसमें दोनों नामचीन अभिनेत्रियों ने एक-दूसरे से ही कॉम्पिटिशन करने वाली बहनों का रोल निभाया है। दिव्या ने फिल्म के संगीत लॉन्च के अवसर पर संवाददाताओं से कहा कि फिल्म में मैंने और मनीषा ने बहनों की भूमिका अदा की है। लेकिन दोनों बहनों के बीच बहुत कॉम्पिटिशन है और यही फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाती है।
फिल्म एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, जिसमें ऋर्षिता भट्ट का किरदार भी खास है। ऋर्षिता ने कहा कि फिल्म में मेरा किरदार एक नवोदित अभिनेत्री का है, जबकि मनीषा जी बीते समय की अभिनेत्री के किरदार में हैं। यह तीन महिलाओं की कहानी है, जो अभिनेत्रियां हैं। जैकी श्रॉफ ने फिल्म में निर्माता की भूमिका निभाई है। फिल्म में गुलशन ग्रोवर भी हैं, लेकिन इस बार नकारात्मक रेल में नहीं, बल्कि एक सकारात्मक और रोमांटिक भूमिका में। अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने बताया कि फिल्म में मेरी भूमिका एक चिकित्सक की है, जिसे अभिनेत्री से प्यार होता है और अभिनेत्री भी उसे प्यार करती है। फिल्म में एक साथ कई कहानियां चलती हैं। यह फिल्म पहले ही रिलीज होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से इसमें देरी हुई। अब यह अगस्त में रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन रोहित कौशिक ने किया है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|