कंगना और नेहा स्टाइलिश अभिनेत्री हैं: कल्कि कोचलीन
जनता जनार्दन डेस्क ,
Jul 31, 2015, 19:01 pm IST
Keywords: kalki koechlin Kangana Ranaut Neha Dhupia Amazing India toor Week Shastopr Silt and Cypher कल्कि कोचलीन कंगना रानावत नेहा धूपिया अमेजिंग इंडिया कूटुर वीक शास्टोपर सिल्ट एंड साइफर
नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री कल्कि कोचलीन का मानना है कि हिन्दी फिल्म जगत में कंगना रानावत और नेहा धूपिया सबसे स्टाइलिश अभिनेत्री हैं। अमेजिंग इंडिया कूटुर वीक के दौरान डिजायनर गौरव गुप्ता के लिए 'शास्टोपर' बनी कल्कि ने इन अभिनेत्रियों की सराहना की।
कल्कि ने यहां पर संवाददाताओं को बताया, 'मुझे लगता है कि कंगना बहुत स्टाइलिश हैं.. और नेहा धूपिया का भी एक स्टाइल सेंस है। मुझे उनका स्टाइल पसंद है।’ इस कार्यक्रम के दौरान कल्कि ने गुलाबी रंग का परिधान पहन रखा था और उन्होंने रैंप पर वॉक किया। अभिनेत्री ने कहा, ‘इन परिधान में मैं खुद को एक राजकुमारी महसूस कर रही हूं। यह अद्धभूत है। यह एक सुंदर पोशाक है। गौरव जिस तरह का परिधान बनाते हैं यह उससे बहुत अलग है।’ गौरव ने बताया कि ‘सिल्ट एंड साइफर’ नाम से तैयार उनका संग्रह उनके व्यक्तिगत संग्रह के सबसे करीब है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|