Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

32 के हुए कोलावेरी डी फेम धनुष

जनता जनार्दन डेस्क , Jul 28, 2015, 16:34 pm IST
Keywords: Bollywood actor   Kolaveri D Fame   dhanuṣa   बॉलीवुड अभिनेता   कोलावेरी डी फेम   धनुष   
फ़ॉन्ट साइज :
32 के हुए कोलावेरी डी फेम धनुष मुंबई: बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता और कोलावेरी डी फेम धनुष आज 32 वर्ष के हो गए।
        
28 जुलाई 1983 को चेन्नई में जन्में धनुष ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में प्रदर्शित एक तमिल फिल्म से की। धनुष ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में संगीतकार, लेखक, गायक के रूप में भी अपनीपहचान बनायी है।

धनुष दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत के दामाद है। धनुष ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से नवंबर 2004 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात धनुष की फिल्म 'काधाल कोन्दें' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी।

फिल्म में धनुष की परफॉर्मेंस से खुश होकर ऐश्वर्या ने अलगे ही दिन उन्हें बुके भेजा और संपर्क में रहने के लिए कहा था। ठीक एक साल बाद दोनों ने शादी कर ली। बता दें, ऐश्वर्या धनुष से दो साल बड़ी हैं।
धनुष का गाया गीत 'कोलावेरी डी' श्रोताओं के बीच क्रेज बन गया था।

वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म 'रांझणा' से धनुष ने बॉलीवुड में अपना कदम रखा है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी 'रांझणा' में सोनम कपूर ने भी मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म को टिकट खिड़की पर उल्लेखनीय सफलता मिली है।
अन्य चर्चित कलाकार लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल