सावन माह में विशेष योग, 144 साल बाद सौभाग्य योग
जनता जनार्दन डेस्क ,
Jul 28, 2015, 13:48 pm IST
Keywords: Hinduism Sawan month Dharma-Karma month Religious significance Fasting Charity Worship Yoga Fortunately Faithful हिंदू धर्म सावन महीना धर्म-कर्म माह धार्मिक महत्व व्रत दान पूजा-पाठ सौभाग्य योग श्रद्धालु
नई दिल्ली: हिंदू धर्म में सावन का महीना काफी पवित्र माना जाता है। इसे धर्म-कर्म का माह भी कहा जाता है। सावन महीने का धार्मिक महत्व काफी ज्यादा है। बारह महीनों में से सावन का महीना विशेष पहचान रखता है।
इस दौरान व्रत, दान व पूजा-पाठ करना अति उत्तम माना जाता है व इससे कई गुणा फल भी प्राप्त होता है। इस बार का सावन अपने आप में अनूठा होगा। इस बार 144 साल बाद सावन महीने में सौभाग्य योग बनेगा। श्रद्धालुओं में इसे लेकर खासा उत्साह है। शिव आराधना के लिए विशेष फलदायी पवित्र सावन माह 1 अगस्त से शुरू होगा। इस बार यह महीना 29 दिन का रहेगा। पूरे माह श्रद्धालु शिव आराधना में लीन रहेंगे। इस बार सावन की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ संयोग में हो रही है, इसलिए इसका महत्व और बढ़ गया है। इस बार 31 जुलाई की सुबह 9:54 से 1 अगस्त की सुबह 7:42 तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। 31 जुलाई की दोपहर 2:37 से 1 अगस्त की सुबह 11:02 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। 1 अगस्त को ही दोपहर 1:09 से 2 अगस्त की सुबह 5:19 तक द्विपुष्कर योग रहेगा, जिसे सौभाग्य योग भी कहते हैं। वहीं, 27 जुलाई को हरिशयनी एकादशी और 31 जुलाई को गुरु पूर्णिमा भी है। जबकि 21 नवम्बर को देवोत्थानी एकादशी के बाद शादी-विवाह जैसे शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। सावन के महीने में इस बार 4 सोमवार पड़ रहे हैं- 3 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 24 अगस्त के साथ ही दो प्रदोष 11 अगस्त और 27 अगस्त होगा। इन दिनों में शिव मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|