Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

बालीवुड ने भारत रत्न कलाम को दी श्रद्धांजलि

बालीवुड ने भारत रत्न कलाम को दी श्रद्धांजलि नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम नहीं रहे। कुछ लोगों के अनुसार वह बच्चाों जैसे निश्छल और मिलनसार स्वभाव के थे और इस कारण सबके चहेते थे। कुछ का मानना है कि उनके प्रेरणात्मक विचार और काम ने उन्हें विज्ञान की दुनिया का चमकता सितारा बनाया था।

राजनीति में आए बिना राजनेता बने "भारत रत्न" कलाम का सोमवार शाम शिलांग में निधन हो गया। बॉलीवुड हस्तियों ने कलाम को याद करते हुए टि्वटर पर उन्हें श्रद्धांजलि और आखिरी सलाम भेजा।

अमिताभ बच्चन: तेज दिमाग, बच्चों जैसा स्वभाव, सादा जीवन और सबके चहेते... पूर्व राष्ट्रपति नहीं रहे।

शाहरूख खान: गुरदासपुर आतंकवादी हमले के बारे में सुनकर दुखी था और अब डॉक्टर कलाम का चला जाना। अल्लाह सबको शांति दे।

सलमान खान: कलाम साहब से मिलने का कभी मौका नहीं मिला, पर दिल में उनके लिए हमेशा प्यार और सम्मान रहा। एक वैज्ञानिक के रूप में और एक राष्ट्रपति के रूप में कलाम साहब देश में कई पीढियों की सच्ची प्रेरणा रहे। जब आपका दिल कहता है कि किसी से मिलना है, देर मत कीजिए। मैं हमेशा से कलाम साहब से मिलना चाहता था। मुझे कोशिश करनी चाहिए थी। मेरा दुर्भाग्य। भारत कलाम साहब को याद करेगा।

प्रियंका चोप़डा: कहते हैं कि एक ही इंसान में अच्छाई और महानता विरले ही मिलती है, डॉक्टर कलाम दोनों के प्रतीक थे। भारत का ब़डा नुकसान हुआ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

ए. आर. रहमान: डॉक्टर कलाम जब आप राष्ट्रपति बने, आपने भारतीयों को उम्मीद के नए मायने दिए। आज हमने एक महान नेता को खो दिया, जिन्होंने हमें यह एहसास कराया था कि हम एक महान देश के वासी हैं।

अनुपम खेर: डॉक्टर कलाम आपकी बुद्धिमता, आपके प्रेरणादायक जीवन, आपकी उदारता, आपकी देशभक्ति और आपकी शिक्षा के लिए धन्यवाद।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने कहा, 'मैं उन्हें बहुत करीब से जानती थी. उनके निधन की खबर से बहुत दुख हो रहा है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, 'निधन का खबर सुनकर दुख हुआ।

डॉ. कलाम के निधन पर पाकिस्तान ने भी शोक जताया, वहीं गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, 'हमेशा अपनी देश सेवा के लिए याद किए जाएंगे कलाम।

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीटर पर लिखा, 'महान शख्सियत के जाने से देश में मातम। पूर्व राष्ट्रपति और जानेमाने वैज्ञानिक डॉक्टर कलाम हम सभी के लिए प्रेरणा थे।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल