पॉप सिंगर व्हिटनी हयूस्टन की बेटी बॉबी ब्राउन का 22 वर्ष की उम्र में निधन
जनता जनार्दन डेस्क ,
Jul 27, 2015, 13:53 pm IST
Keywords: Bobbi Kristina Bobbi Kristina Brown Bobbi Kristina dead Whitney Houston Bobbi Kristina passed away बॉबी क्रिस्टीना बॉबी क्रिस्टीना मृत बॉबी क्रिस्टीना ब्राउन व्हिटनी ह्यूस्टन बॉबी क्रिस्टीना का निधन
लॉस एंजिलिस: गायिका व्हिटनी हयूस्टन और बॉबी ब्राउन की इकलौती बेटी बॉबी क्रिस्टीना ब्राउन की रविवार को मौत हो गई। उनके परिवार के मुताबिक छह माह पहले ही क्रिस्टीना अपने घर के बाथटब में अचेत अवस्था में पाई गई थी। उनकी उम्र 22 साल थी।
31 जनवरी को रोजवेल जॉर्जिया स्थित आवास पर बाथटब में अचेत अवस्था में पाए जाने के बाद से ही ब्राउन लगातार अस्पतालों और देखभाल केंद्रों में भावशून्य सी रहती थीं। उनके परिवार ने कहा कि उनके दिमाग को नुकसान पहुंचा था। क्रिस्टीना के परिवार ने एक बयान में कहा, बॉबी क्रिस्टीना का निधन 26 जुलाई 2015 को अपने परिवार के सदस्यों के बीच हुआ। अब अंतत: वह शांति से ईश्वर की बाहों में हैं। हम एक बार फिर सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में इतना प्रेम और सहयोग दिया। बॉबी क्रिस्टीना दो सुपरस्टार गायकों की बेटी और एक अन्य सुपरस्टार सिसी हयूस्टन की नातिन थीं। व्हिटनी का निधन फरवरी 2012 में हुआ था। क्रिस्टीना दस साल की उम्र से ही चर्चा में आ गई थीं, जब उन्हें उनके पिता के रिएलिटी टीवी सीरिज बीइंग बॉबी ब्राउन में लाया गया था। जनवरी में बॉबी क्रिस्टीना को पानी से भरे टब में चेहरा नीचे किए हुए लगभग अचेत अवस्था में पाया गया था। उसके बाद से वह दवाओं के जरिए कोमा में रखी गई थीं और उनका इलाज चल रहा था। मार्च में उन्हें अटलांटा स्थित एक दीर्घकालीन देखभाल केंद्र भेज दिया गया था। बाद में जून में उन्हें जॉर्जिया के पीचट्री क्रिश्चियन हॉस्पाइस भेज दिया गया था। पुलिस ने कहा है कि उन्होंने मामले की जांच एक चिकित्सीय आपात स्थिति के रूप में की है और इसमें किसी भी साजिश की आशंका नहीं है। कोई भी आपराधिक आरोप तय नहीं किया गया है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|