Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

डिजाइनर छातों से मानसून का मजा करें दोगुना!

जनता जनार्दन संवाददाता , Jul 15, 2015, 13:08 pm IST
Keywords: Monsoon   Umbrella   Designer umbrella   Market   Frills umbrella   Umbrella Pintred   मानसून   छाता   डिजाइनर छाता   बाजार   फ्रिल छाता    पिंट्रेड छाता  
फ़ॉन्ट साइज :
डिजाइनर छातों से मानसून का मजा करें दोगुना! लखनऊ: छाते के बिना मानसून का आनंद नहीं लिया जा सकता। इसलिए आजकल बाजारों में एक से बढ़कर एक डिजाइनर छाते आ रहे हैं। वैसे भी रंगीन और डिजाइनर छाते के साथ बारिश का मजा दोगुना हो जाता है। इन दिनों डिजाइनर छाते भी युवतियों की एसेसरीज से जुड़ गए हैं।

इसी जरूरत को देखते हुए बाजार में नए-नए डिजाइन के छाते आ रहे हैं। इनमें कलरफुल छातों के साथ-साथ लेस वाले छाते, बैज वाले छाते, फ्रिल छाते सभी तरह के पिंट्रेड छाते आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।

इस समय छातों में विभिन्न वेरायटी आ रही हैं, जिसमें बच्चों के लिए कार्टून थीम के विभिन्न छातें हैं, जैसे बटरफ्लाई, हथौड़ी, डॉरिमोन, बार्बी डॉल और बेनटेन वगैरह। ये बच्चों को खूब पसंद आ रहे हैं।  लड़कियों को बार्बी थीम के छाते और लड़कों को बेन 10 के छाते खूब लुभा रहे हैं।

इसके साथ नए ट्रेंड में ट्रिपल फॉल्डिंग में लेस, फ्रील वाले और विभिन्न रंगों की स्ट्रिपस वाले छाते आए हैं।इन छातों के साथ इसी डिजाइन के कवर भी हैं। युवतियों के पसंदीदा रंगों में हरा, नीला और मजेंटा हैं।

कॉलेज जाने वाली युवतियां खासतौर से डिजाइनर छाते पसंद करती हैं। छाते के बिना मानसून का आनंद नहीं लिया जा सकता। इसलिए आजकल बाजारों में एक से बढ़कर एक डिजाइनर छाते आ रहे हैं।

मानसून में रेनकॉट, छाते आदि की खूब मांग होती है, इसलिए बाजार में बच्चों व बड़ों सभी के लिए रेनकोट की भी आकर्षक रेंज आई हुई है। पैराशूट के कपड़े से बने ये रेनकोट सभी रंगों में उपलब्ध हैं। इसमें बच्चों के लिए कार्टून थीम और बड़ों के लिए पिंट्रिड रेनकोट भी उपलब्ध हैं।

ऐसे में बच्चों को भी छातों और रेनकोट का नया अंदाज खूब भा रहा है। छठी कक्षा की छात्रा स्वाति का कहना है कि बारिश में भीगने से बचने के लिए रेनकोट ज्यादा अच्छे लगते हैं। इन्हें पकड़ना नहीं पड़ता और आराम से स्कूल भी जा सकते हैं।

वहीं नेहा का कहना है कि छाते के रंग और डिजाइन को देखकर ही छाता पसंद करती हूं, जबकि एक अन्य छात्रा वंदना कहती हैं कि काले व प्लेन छाते तो आउटडेट हो गए हैं। अब तो पिंट्रेड और लेस वाले छाते ही अच्छे लगते हैं।
अन्य लाइफ एंड स्टाइल लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल