सेल्फी का शौक ले सकता है जान
जनता जनार्दन डेस्क ,
Jul 09, 2015, 16:44 pm IST
Keywords: Moscow Selfi Best Selfi Selfi hobby life मॉस्को सेल्फी बेहतरीन सेल्फी सेल्फी का शौक जान
मॉस्को: बेहतरीन सेल्फी लेने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कुछ तो इसके लिए अपनी जान भी दांव पर लगा देते हैं। रूस में लगातार हो रही मौतों व दुर्घटनाओं के मद्देनजर नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि वे जोखिम लेकर सेल्फी लेने के शौक से बाज आएं।
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक बेहतरीन सेल्फी लेने के चक्कर में हुई मौतों को देखते हुए रूस में पुलिस ने सुरक्षित सेल्फी लेने के लिए एक दिशानिर्देश जारी किया है। वेबसाइट ने आंतरिक मंत्रालय के सहायक येलेना एलेक्सेयेवा के हवाले से कहा कि दुर्भाग्य से हमने पाया है कि सेल्फी लेने के प्रयास में दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आंतरिक मंत्रालय द्वारा प्रकाशित एक पुस्तिका में चेतावनी दी गई है कि एक बेहतरीन सेल्फी लेने के चक्कर में आपकी जान जा सकती है। आंतरिक मंत्रालय ने यह कदम उस घटना के बाद उठाया है, जिसमें एक महिला ने सेल्फी लेने के दौरान दुर्घटनावश सिर में गोली मार ली थी। वहीं दो युवक एक हथगोले का पिन खींचकर सेल्फी ले रहे थे लेकिन उसी दौर इसके फटने से जान से हाथ धो बैठे थे। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|