बोको हरम का कहर, नाइजीरिया में 48 घंटे में 200 की हत्या

बोको हरम का कहर, नाइजीरिया में 48 घंटे में 200 की हत्या मैदुगुरी: बोको हराम ने अपनी बर्बरता को कायम रखा है। इस क्रम में गुरुवार शाम को नाइजीरिया में 145 लोगों का नरसंहार करने के बाद संगठन ने अब तक कुल 200 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। बोको हराम के ऐसे कृत्‍यों को लेकर राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी कहते हैं कि ये बेहद अमानवीय और बर्बर कृत्‍य है। इससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बर्बरता की कहानी
गौरतलब है कि बोकोहराम की ओर से किए गए नरसंहार की पहली खबर गुरूवार को सामने आई। उस समय बोर्नो राज्य के तीन गांवों पर संगठन ने एकाएक धावा बोला। उनके उस हमलों में जीवित बचे लोगों ने घटना को लेकर पूरी जानकारी दी।

गुरुवार को हुई उस हिंसा में कम से कम 145 लोगों को मौके पर ही मौत की नींद सुला दिया गया था। संगठन की क्रूरता यहीं खत्‍म नहीं हुई। लोगों को मारने के बाद आतंकियों ने उनके मकान भी जलाकर राख कर दिए।

शवों कि गिनती करने वाले ने बताया
स्थानीय लोगों की मानें तो बोको हराम पिछले 48 घंटों में अब तक करीब 200 लोगों को मार चुका है। शवों की गिनती करने वाले कोलो ने बताया कि पहली घटना में इतने लोगों को मारने के बाद भी बोको हराम की खूनी प्‍यास पूरी नहीं हुई थी। उसके बाद भी उन्‍होंने और लोगों को मारा।

हमले को लेकर गवाह बने एक मछुआरे ने बताया कि घटनास्‍थल का मंजर इतना डराने वाला था कि चारों तरफ सिर्फ लाशें ही लाशें नजर आ रही थीं। उनके हमले के बाद मौके पर मौत का सन्‍नाटा जैसे कानों को फाड़ रहा था।

कोलो ने बताया कि आतंकियों ने उनके सगे चाचा के पूरे परिवार को मार डाला। परिवार के साथ उनके पांच बच्‍चे भी थे। बर्बर आतंकियों ने उन्‍हें भी नहीं छोड़ा। सभी को मारने के बाद उनके घर को भी जला दिया।

ऐसा बताया प्रत्‍यक्षदर्शी ने
मैदुगुरी के घटनास्‍थल से बचकर निकले एक प्रत्यक्षदर्शी बाबामी अलहाजी बताते हैं कि हमला बोरनो राज्य की राजधानी में हुआ। बुधवार शाम 50 से ज्‍यादा आतंकवादियों ने गांव पर एक-साथ हमला बोला। उन्‍होंने लोगों को घर से खींच-खींचकर बाहर निकाला और उन्‍हें मार डाला। यही नहीं मस्जिदों पर भी उन्‍होंने हमला किया। बड़ी संख्‍या में लोगों को मारा। गौरतलब है कि उस समय वे लोग मस्जिदों में नमाज पढ़ रहे थे।
अन्य अफ्रीका लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल