Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

खुशखबरी! सोना हुआ सस्ता करें खरीदारी

जनता जनार्दन संवाददाता , Jun 28, 2015, 16:13 pm IST
Keywords: तरराष्ट्रीय बाजार   दिल्ली सर्राफा बाजार   सोना   चांदी   कीमत   International Market   Delhi bullion market   Gold   Silver   Price  
फ़ॉन्ट साइज :
खुशखबरी! सोना हुआ सस्ता करें खरीदारी नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी गिरावट से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 390 रुपए टूटकर 26710 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जबकि चांदी हाजिर 625 रुपए लुढ़ककर 36400 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

लंदन और न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार आलोच्य अवधि में सोना हाजिर 2.49 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1171.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं अमरीकी सोना वायदा 2.55 प्रतिशत कमजोर होकर 1171.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार यूरोजोन में कायम यूनान ऋण संकट के समाधान के लिए यूनान के प्रधानमंत्री अलेक्सिस सिप्रास द्वारा अंतिम समय में लाए गए आपातकालीन प्रस्ताव के बाद संकट सुलझने की आशंका बढऩे से दोनों कीमती धातुओं पर असर पड़ा और बीते सप्ताह इनमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर मजबूत होने से भी इनमें कमजोरी आई। इस बीच चांदी हाजिर 2.23 प्रतिशत लुढ़ककर 15.73 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

विदेशी बाजारों की नरमी से बीते सप्ताह सोना स्टैंडर्ड 390 रुपए कमजोर होकर 26710 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया वहीं सोना बिटुर इतनी ही गिरावट के बाद 26560 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया।

इस अवधि में आठ ग्राम वाली गिन्नी 23300 रुपए पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 625 रुपये गिरकर 36400 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा में भी गिरावट दर्ज की गई और यह 715 रुपए टूटकर 35965 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

सिक्का लिवाली और बिकवाली में कोई परिवर्तन नहीं हुआ और यह क्रमश: 54000 रुपए और 55000 रुपए पर स्थिर रहे। कारोबारियों ने बताया कि दोनों कीमती धातुओं पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नरमी का असर हुआ और इनमें बड़ी गिरावट देखी गई।
अन्य बाजार लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल