शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी
जनता जनार्दन डेस्क ,
Jun 26, 2015, 16:40 pm IST
Keywords: Bollywood actor Shahid Kapoor Meera Rajput Marriage Grand Reception Mehdi बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर मंगेतर मीरा राजपूत शादी ग्रैंड रिसेप्शन मेहंदी
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी मंगेतर मीरा राजपूत अगले महीने शादी कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, उनकी शादी 7 जुलाई को दिल्ली में होगी। शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन 12 जुलाई को मुंबई होगा। सूत्रों के अनुसार रिसेप्शन में शाहिद और मीरा दोनों के दोस्त और बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल होंगे।
संगीत और मेहंदी शाहिद और मीरा की मेहंदी से लेकर रिसेप्शन के वेन्यू फाइनल हो चुके हैं। दिल्ली में शादी का मेन इवेंट होगा, बाकी सेलिब्रेशंस के लिए अलग-अलग जगह बुक की गई हैं। मेहंदी और संगीत सेरेमनी के लिए गुडगांव के होटल ट्रिडेंट को बुक कर लिया गया है। खास बात यह है कि होटल उस फॉर्महाउस के बिल्कुल करीब है, जहां शादी होनी है। तैयारी के लिए शाहिद 2 जुलाई को ही दिल्ली पहुंच जाएंगे। होटल पैलेडियम में होगा रिसेप्शन शाहिद और मीरा दिल्ली में शादी करने के बाद 12 जुलाई को मुंबई में रिसेप्शन देंगे। रिसेप्शन के लिए साउथ मुंबई के लोअर परेल इलाके के होटल पैलेडियम को बुक कर लिया गया है। गेस्ट लिस्ट शाहिद-मीरा की शादी में सिर्फ परिवार के 40-50 लोग शामिल होंगे। मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा जिसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं। शाहिद की एक्स-गर्लफ्रेंड करीना कपूर अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान के साथ शिरकत कर सकती हैं। इसके अलावा शाहिद के करीबी दोस्त- विकास बेहल, मधु मेंटेना, मसाबा और विशाल भारद्वाज शामिल हो सकते हैं। मसाबा गुप्ता करेंगी डिजाइन खबरों के मुताबिक शाहिद के करीबी दोस्त मधु मेंटेना की मंगेतर मसाबा गुप्ता शाहिद और मीरा के शादी और रिसेप्शन के कपड़े डिजाइन करेंगी। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|