Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

किडमैन का हॉलीवुड पर निशाना, कहा-निष्पक्ष नहीं हॉलीवुड

जनता जनार्दन डेस्क , Jun 19, 2015, 14:23 pm IST
Keywords: Nicole Kidman   Hollywood   Woman in Hollywood   Helen Mirren   निकोल किडमैन   हॉलीवुड   हॉलीवुड में महिला   हेलेन मिरेन  
फ़ॉन्ट साइज :
किडमैन का हॉलीवुड पर निशाना, कहा-निष्पक्ष नहीं हॉलीवुड लंदन: ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री निकोल किडमैन का मानना है कि हॉलीवुड महिलाओं के प्रति निष्पक्ष नहीं है। कांटैक्ट म्युजिक के अनुसार 47 वर्षीय अभिनेत्री ने फिल्म जगत में लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी प्रतिभाएं दिखाने के अवसर बहुत कम मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि  हम एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं और इसे बदलने की कोशिश कर रहे हैं और इसी की आवश्यकता है। हमें छोटी लड़कियों के हाथों में कैमरे पकड़ाने और उनसे कहानियां सुनने और उनका आत्मविश्वास बढाने की भी आवश्यकता है ताकि वे खुद को सशक्त महसूस कर सकें।

किडमैन ने फिल्म उद्योग में करियर बनाने की इच्छा रखने वाली महिलाओं से अपील की कि वे  जोखिम उठाएं, अपनी आवाज उठाएं और अपने भीतर की आग को महत्व दें। किडमैन का बयान ऐसे समय पर आया है जब कुछ ही समय पहले हेलेन मिरेन ने हॉलीवुड में लिंगवाद की आलोचना की थी।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल