Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

मशहूर टीवी अदाकारा सुधा शिवपुरी का निधन

मशहूर टीवी अदाकारा सुधा शिवपुरी का निधन मुंबई: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी धारावाहिक में 'बा' के किरदार से घर घर में मशहूर हुईं, दिग्गज अभिनेत्री सुधा शिवपुरी का आज यहां निधन को गया। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। वह 77 वर्ष की थी।

सुधा का सुबह करीब छह बजे अंधेरी के एक अस्पताल में निधन हुआ। उन्हें दो हफ्ते पहले इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पारिवारिक मित्र संदीप बसु ने बताया, ‘सुधा अंधेरी के क्रिटीकेयर अस्पातल में पिछले तीन दिनों से कोमा में थीं। उनके शरीर में हुए एक संक्रमण की वजह से उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिस वजह से उनका निधन हुआ।

एकता कपूर के ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में कुलमाता की भूमिका निभाने वाली सुधा ने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया है, जिसमें ‘मिसिंग’, ‘रिश्ते’, ‘सरहदें’ और ‘बंधन’ शामिल हैं। उन्होंने ‘शीशे का घर’, ‘वक्त का दरिया’, ‘दमन’’, ‘संतोषी मां,’, ‘यह घर’, ‘कसम से’ और ‘किस देश में है मेरा दिल’ जैसे धारावाहिकों में भी काम किया है।

अभिनेत्री ने बॉलीवुड के दिग्गज ओम शिवपुरी से शादी की थी। उनका एक बेटा और बेटी है। बसु ने बताया कि सुधा का अंतिम संस्कार दोपहर करीब ढाई बजे ओशिवारा के श्मशान घाट पर किया जाएगा। तुषार कपूर और दिव्या दत्ता ने ट्वीट किया कि भगवान सुधा शिवपुरी की आत्मा को शांति दे।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल