Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

-2 डिग्री सेल्सियस में सलमान कर रहे हैं 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग

-2 डिग्री सेल्सियस में सलमान कर रहे हैं 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग जम्मू एवं कश्मीर के जोजिला दर्रे में शून्य से दो डिग्री सेल्सियस कम तापमान में कर रहे हैं। वह इसका लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। ‘बजरंगी भाईजान’ के निर्देशक कबीर खान हैं।

कबीर ने यह खबर बुधवार रात अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की। उन्होंने सलमान की मौजूदगी वाली अपनी एक सेल्फी भी पोस्ट की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे। समुद्र तल से 11,700 फुट ऊपर। कश्मीर का जोजिला दर्रा।

बजरंगी भाईजान। इस वक्त फिल्म की शूटिंग जम्मू एवं कश्मीर के खूबसूरत हिल स्टेशन सोनमर्ग में चल रही है। यह एक मुस्लिम युवक एवं ब्राह्मण युवती की कहानी है। करीना कपूर इसमें मुख्य नायिका की भूमिका में हैं।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल