इंडियन वोमेंस प्रेस कोरः लगातार दूसरे साल भी निर्विरोध चुनी गई प्रबंध समिति

इंडियन वोमेंस प्रेस कोरः लगातार दूसरे साल भी निर्विरोध चुनी गई प्रबंध समिति नई दिल्लीः  देश में महिला पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ' इंडियन वोमेंस प्रेस कोर' की साल 2015-16 की प्रबंध समिति का चुनाव 18 अप्रैल, 2015 को कोर के नई दिल्ली स्थित कार्यालय 5, विंडसर पैलेस में संपन्न हुआ.

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया से अलग, जहां हर साल चुनाव पत्रकारों के अलग- अलग गुटों की जोर आजमाइश के रूप में गुटबाजी के बीच संपन्न होता है, वहीं यहां लगातार दूसरे साल भी कार्यसमिति का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ, जिसमें टी के राजलक्ष्मी जहां दोबारा अध्यक्ष बनीं, वहीं तमाम पदाधिकारियों और कार्यसमिति के लिए दूसरे साल चुने जाने वाले सदस्यों में 'फेस एन फैक्ट्स' की प्रधान संपादक प्रीति प्रकाश भी प्रमुख रहीं. ज्ञात रहे की 'फेस एन फैक्ट्स' आपकी प्रिय समाचार वेब साइट 'जनता जनार्दन' का सहयोगी अंग्रेजी प्रकाशन है.

700 से भी ज्यादा महिला पत्रकारों की सदस्यता वाले इस संगठन में पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य के रूप में विभिन्न संस्थानों और स्वतंत्र पत्रकारिता से जुड़ी जो  पत्रकार साल 2015-16 की प्रबंध समिति के लिए निर्विरोध चुनीं गईं, उनके नाम इस प्रकार हैं.

पदाधिकारी
अध्यक्षः सुश्री टी के राजलक्ष्मी ( फ्रंट लाइन)
उपाध्यक्षः  सुश्री मंजरी चतुर्वेदी ( नव भारत टाइम्स )
            सुश्री शोभना जैन ( विजन न्यूज ऑफ इंडिया)
महा सचिवः सुश्री रविंदर बावा ( बी बी सी)
संयुक्त सचिवः सुश्री अंजू ग्रोवर ( स्वतंत्र पत्रकार)
कोषाध्यक्षः सुश्री अन्नपूर्णा झा  ( स्वतंत्र पत्रकार)

कार्यकारिणी समितिः
सुश्री अदिति कपूर ( स्वतंत्र पत्रकार),
सुश्री अंबिका पंडित ( द टाइम्स ऑफ इंडिया),
सुश्री अमिति सेन ( हिन्दू बिजिनेसलाइन) ,
सुश्री अरुणा सिंह ( साउथ एशियन इनसाइडर)
सुश्री इस्पिता बैनर्जी ( स्वतंत्र पत्रकार)
सुश्री कमलजीत कौर संधू ( हेडलाइंस टुडे)
सुश्री माधवी श्री ( स्वतंत्र पत्रकार)
सुश्री नारायणी गणेश ( द टाइम्स ऑफ इंडिया)
सुश्री प्रीति प्रकाश ( फेस एन फैक्ट्स)
सुश्री प्रीतपाल कौर ( स्वतंत्र पत्रकार)
सुश्री रंजना सक्सेना ( स्वतंत्र पत्रकार)
सुश्री संतोष मेहता ( स्वतंत्र पत्रकार)
सुश्री सर्जना शर्मा ( कबीर कमुनिकेशंस)
सुश्री सीमा कौल ( न्यूज एक्स)
सुश्री श्वेता रश्मी ( ललकार समाचार पत्र)
सुश्री सुमन कंसारा ( स्वतंत्र पत्रकार)
सुश्री सुनिता वकील ( समाचार पोस्ट)
सुश्री सुषमा वर्मा ( स्वतंत्र पत्रकार)
सुश्री विभा जोशी ( ग्रोथ स्टोरी)
सुश्री विमल इस्सर ( स्वतंत्र पत्रकार)
अन्य चुनाव लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल