प्रियंका संग विवाह के बंधन में बंधे रैना
जनता जनार्दन डेस्क ,
Apr 04, 2015, 12:04 pm IST
Keywords: Indian cricket team Suresh Raina Priyanka Chowdhury Marriage Hotel Leela Palace भारतीय क्रिकेट टीम सुरेश रैना प्रियंका चौधरी शादी होटल लीला पैलेस
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना शुक्रवार को अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंध गए।
नई दिल्ली के एक पंच सितारा होटल में आयोजित शादी-समारोह में खेल और राजनीति की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। नई दिल्ली के होटल लीला पैलेस में आयोजित शादी समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ शिरकत की। रैना की शादी में आईसीसी के चेयरमैन एन. श्रीनिवासन, चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी ड्वेन ब्रैवो, माइकल हसी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग शामिल हुए। राजनीतिक हस्तियों में उतर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव भी दिखाई दिए।प्रियंका चौधरी नीदरलैंड में एक बैंक में काम करती हैं और बताया जाता है कि वह रैना की बचपन की दोस्त हैं। रैना ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप खेलने के बाद अभी हाल ही में स्वदेश लौटे हैं और इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें संस्करण की शुरुआत से पहले उन्होंने शादी रचाई है। रैना चेन्नई सुपरकिंग्स के अहम खिलाड़ी हैं। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|