राजनीति के मैदान में दुनिया की नंबर वन पार्टी बनी बीजेपी
जनता जनार्दन डेस्क ,
Mar 30, 2015, 12:36 pm IST
Keywords: Bharatiya Janata Party BJP World Political party Membership drive Largest party Communist Party of China भारतीय जनता पार्टी बीजेपी दुनिया राजनीतिक पार्टी सदस्यता अभियान सबसे बडी पार्टी चीन की द कम्युनिस्ट पार्टी
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने दुनिया की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी बनने का दावा किया है। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक बीते 5 महीनों में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान से बीजेपी ने 8.8 करोड़ सदस्यों को जोड लिया है।
गौर हो कि इस आंकडे को छूने के साथ ही बीजेपी ने सबसे बडी पार्टी का तमगा रखने वाली चीन की द कम्युनिस्ट पार्टी को पछाड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के 8.6 करोड सदस्य हैं। बीजेपी नेताओं के मुताबिक भाजपा के सदस्यों की संख्या रविवार रात 8.8 करोड हो गई और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के लक्ष्य के मुताबिक यह 10 करोड के आंकडे को पार कर सकती है। 3-4 अप्रैल को बेंगलुरू में होने जा रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह इस आंकडे को लेकर घोषणा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष एक नवम्बर को पार्टी के महत्वाकांक्षी ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी। एक मोबाइल टेलीफोन नंबर पर डायल कर वह पार्टी के पहले सदस्य बने थे। गौर हो कि पार्टी ने हाईटेक प्रणाली की शुरूआत की थी जहां कोई व्यक्ति महज मोबाइल नंबर डायल कर भाजपा का सदस्य बन सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक अंतिम एक करोड़ सदस्य महज आठ दिनों के अंदर बने हैं जबकि पार्टी ने आठ करोड़ का आंकडा 23 मार्च को ही छू लिया था। नेताओं का कहना है कि पार्टी के सर्वाधिक सदस्य उत्तर प्रदेश से हैं जहां भाजपा 2017 के विधानसभा चुनावों में अपने दम पर सरकार बनाने को इच्छुक है। भाजपा को उत्तर प्रदेश में 2014 में 80 लोकसभा सीटों में से 71 पर जीत हासिल हुई थी और दो अन्य सीटों पर इसकी सहयोगी पार्टी अपना दल ने जीत हासिल की थी। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|