व्यवहार पर भी असर डाल सकता है वसायुक्त भोजन!

जनता जनार्दन डेस्क , Mar 29, 2015, 16:50 pm IST
Keywords: Study   Excessive fatty food   Brain   Health   Behavior   Behavior changes   Anxiety   Amnesia   Research journal Biological Psychiatry  
फ़ॉन्ट साइज :
व्यवहार पर भी असर डाल सकता है वसायुक्त भोजन! न्यूयार्क: एक ताजा अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि अत्यधिक वसायुक्त भोजन आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर भी असर डालती है, जिसके कारण आपके व्यवहार में परिवर्तन आ सकता है।

यह परिवर्तन घबराहट, स्मृतिलोप और बर्ताव में दोहराव के रूप में हो सकता है। शोध पत्रिका बायोलॉजिकल साइकियाट्री' में प्रकाशित शोध-पत्र के अनुसार, जो लोग मोटे न हों उन्हें भी उच्च वसायुक्त आहार से बचना चाहिए।

शोधकर्ताओं के अनुसार, उच्च वसायुक्त भोजन के कारण उदर में पाए जाने वाले जीवाणुओं में परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य एवं बर्ताव में इस तरह का हल्का सा परिवर्तन पैदा होता है।

बॉयोलॉजिकल साइकियाट्री के संपादक जॉन क्रिस्टल का कहना है, इस शोध पत्र के अनुसार उच्च वसायुक्त आहार के कारण मनुष्यों एवं सूक्ष्मजीवों के बीच सहजीवी संबंध के बाधित होने के कारण हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।

हमारे शरीर में अरबों की संख्या में सूक्ष्मजीव पाए जाते हैं, जिनकी काफी बड़ी संख्या हमारी आंतों में भी पाई जाती है। अमरीका के लूसियाना स्टेट विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने इस बात की जांच की कि क्या मोटापा से जुड़े सूक्ष्मजीवी बर्ताव में भी परिवर्तन लाते हैं और यह मोटापा न होने की सूरत में भी क्या संभव है। यह प्रयोग चूहे पर किया गया। 
अन्य स्वास्थ्य लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल