Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

उत्तर भारत में बारिश और ओलावृष्टि के आसार

जनता जनार्दन डेस्क , Mar 29, 2015, 16:35 pm IST
Keywords: North India   Meteorological Department   Rain   Hail   उत्तर भारत   मौसम विभाग   बारिश   ओलावृष्टि  
फ़ॉन्ट साइज :
उत्तर भारत में बारिश और ओलावृष्टि के आसार नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के सभी हिस्सों में रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, रविवार को बादल घिरे रहेंगे और न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है और ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 18.3 डिग्री, कानपुर का 16 डिग्री, झांसी के 16.9 डिग्री सेल्सियस और गोरखपुर का 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मप्र में हल्की बारिश के आसार
राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में रविवार सुबह तेज धूप व उमस रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्य में रविवार सुबह हवाओं का दौर थमा होने से धूप में तल्खी महसूस की गई। अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में ग्वालियर व चंबल संभाग के कुछ जिलों और टीकमगढ़ व छतरपुर में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

मध्य प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, इंदौर में 21 डिग्री, ग्वालियर में 20.8 डिग्री तथा जबलपुर में 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री, इंदौर में 37 डिग्री, ग्वालियर में 36.9 डिग्री तथा जबलपुर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में घिर आए बादल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह हल्के बादल घिरे हुए हैं और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिनभर बादल घिरे रहने और कुछ हिस्से में हल्की बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, रविवार सुबह बादल घिरे रहे और आगे भी बादल छाए रहने के आसार हैं। शाम के वक्त हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 64 फीसदी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य प्रकृति लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल