Thursday, 25 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

नौकरी जाने से खोता है विश्वास

जनता जनार्दन डेस्क , Mar 12, 2015, 15:30 pm IST
Keywords: Research   Job   Job loss   Trust   Confidence   शोध   नौकरी   नौकरी खोना   भरोसा   विश्वास   
फ़ॉन्ट साइज :
नौकरी जाने से खोता है विश्वास लंदन: एक शोध में पता चला है कि नौकरी हाथ से जाने के बाद लोग लंबे समय तक दूसरों पर भरोसा नहीं कर पाते हैं। शोध में यह भी पता चला है कि नौकरी से निकाल दिए गए लोग दूसरी नौकरी मिलने के बाद भी दूसरों पर भरोसा करने से कतराते हैं और यह प्रवृत्ति लंबे समय तक उनके व्यवहार शामिल रहती है।

यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के शोधकर्ता जेम्स लॉरेंस ने बताया कि नौकरी जाने के बाद खाली बैठने से लोगों का दुनिया के प्रति नजरिया बदल जाता है और यह बदलाव लंबे समय तक बना रहता है।

लॉरेंस ने कहा कि यह सिर्फ उस इंसान से जुड़ी बात नहीं है, जो इस अनुभव से गुजरता है, बल्कि यह उसके आसपास के समाज से भी जुड़ी बात है, क्योंकि एक-दूसरे पर भरोसा स्वास्थ्य और खुशहाली से लेकर सामाजिक एकता, कुशल लोकतंत्र और आर्थिक विकास के नजरिए से लाभदायक होता है। यह अध्ययन जर्नल सोशल साइंस रिसर्च में प्रकाशित हुआ है।
अन्य अन्य लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल