Wednesday, 24 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

पाकिस्तानी दुल्हे को राजस्थानी दुल्हनियां ने कहा, 'पधारो म्हारे देस'

पाकिस्तानी दुल्हे को राजस्थानी दुल्हनियां ने कहा, 'पधारो म्हारे देस' जयपुर: गुलाबी नगरी जयपुर में शुक्रवार को एक भव्य शादी समारोह में भारत और पाकिस्तान के दो शाही परिवारों के बीच परिणय सूत्र के जरिए रिश्ते जुड़े।

पाकिस्तान से 100 से अधिक की संख्या में आए मेहमानों सहित भारी संख्या में अतिथि यहां एक हेरीटेज होटल में मौजूद थे जब कुंवर करणी सिंह सोढा पाकिस्तान के उमरकोट के सोढा राजपूत परिवार के: और कानोता परिवार की पद्मिनी राठौड़ एक दूसरे से परिणय सूत्र में बंधे।

मेहमानों का शाही अंदाज में स्वागत किया गया। लोक कलाकारों ने एक कार्यक्रम भी किया। मुगलई तथा राजस्थानी भोजन परोसे गए।

बारात में सजे धजे हाथी और घोड़े भी थे। बारात तिरूमति सर्किल से चल कर नारायण निवास पैलेस पहुंची।

दुल्हन के पिता मान सिंह कानोता ने कहा कि यह शादी दोनों परिवारों ने तय की थी और दूल्हा पाकिस्तान के एक जाने माने सोढा परिवार से है।

दूल्हे के पिता राणा हमीर सिंह ने कहा कि दोनों ही परिवार इस नये रिश्ते को लेकर खुश हैं। एक पारिवारिक सूत्र ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन के होली के बाद पाकिस्तान रवाना होने का कार्यक्रम है।
अन्य शहर लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल