![]() |
![]() |
भारत-पाकिस्तान मैच पर गूगल का विशेष डूडल
जनता जनार्दन डेस्क ,
Feb 15, 2015, 11:42 am IST
Keywords: भारत पाकिस्तान भारत पाकिस्तान मैच वर्ल्ड कप 2015 भारत पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2015 गूगल डूडल India Pakistan India-Pakistan match World Cup 2015 World Cup 2015 India Pakistan Google Doodle
![]() गूगल हमेशा अहम मौकों पर इस तरह के डूडल जारी करता रहा है लेकिन यह संभवतः पहला मौका जब किसी एक मैच के लिए इस तरह का डूडल जारी किया गया हो। इस डूडल को जारी करने के साथ ही लिखा है, ‘इंडिया पाकिस्तान विश्व कप में मिलने जा रहे हैं। जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होता है दोनों देशों के दर्शक इसके नतीज़े को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच एडिलेड में रविवार को यह मुकाबला खेला जा रहा है। वर्ल्ड कप में पहली बार दोनों टीमों के बीच मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ही हुआ था। इसके बाद से भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अजेय है। अब तक दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में पांच मैच खेले गए है जिसमें सभी में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। सिडनी में मिली जीत के बाद भारत ने 1996 में वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में बेंगलुरू में जीत हासिल की थी। 1999 में इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में तो 2003 में अफ्रीका के सेंचुरियन में सचिन की 98 रन की यादगार पारी से जीत मिली थी। 2011 वर्ल्ड कप में धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक सेमीफाइनल मुकाबला जीता था। मोहाली में खेले गए इस सेमीफाइनल में सचिन ने 85 रन की पारी खेली थी। इसके बाद मुंबई में खेले गए फाइनल में एक अन्य पडोसी श्रीलंका को मात देकर भारत विश्व विजेता बना था। |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|