शाहरुख की फिल्म में रणवीर का 'कैमियो' रोल
जनता जनार्दन डेस्क ,
Jan 30, 2015, 14:06 pm IST
Keywords: बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान फिल्म फैन अभिनेता रणवीर सिंह बॉलीवुड निर्देशक मनीष शर्मा कैमियो की भूमिका रणवीर का कैमियो रोल Bollywood Shah Rukh Khan Film Fan Actor Ranbir Singh Bollywood director Maneesh Sharma Cameo Cameo role Ranvir
मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह कैमियो भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।एक रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक मनीष शर्मा, शाहरुख खान को लेकर 'फैन' बना रहे हैं।
इस फिल्म में शाहरुख की दोहरी भूमिका है। शाहरुख की फिल्म 'फैन' की शूटिंग जल्द से जल्द खत्म करने की योजना में हैं। यह फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। शाहरुख ने कहा कि फिल्म की आधी शूटिंग हो चुकी है जबकि 30-35 दिनों की शूटिंग अभी और बाकी है। लिहाजा उम्मीद है कि फरवरी तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। फिल्म में कुछ कठिन सीन हैं जो अभी शूट करने है। तो एक बार यह फिल्म शूट खत्म हो जाए इसके बाद ही मैं दूसरी फिल्म की शुरुआत करूंगा। शाहरुख जहां फैन की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीं रणवीर सिंह सेट पर आते हैं। हालांकि रणवीर ने शाहरुख से कोई मुलाकात नहीं की। बल्कि सीधे निर्देशक मनीष शर्मा के पास पहुंचे। मनीष शर्मा के साथ रणवीर की काफी देर तक किसी बात पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि फिल्म फैन में रणवीर सिंह कैमियो की भूमिका अदा कर सकते हैं। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|