Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

शार्ली एब्दो पर हमला कर पैगंबर मोहम्मद के कार्टूनों का बदला लिया: यमन अलकायदा शाखा

शार्ली एब्दो पर हमला कर पैगंबर मोहम्मद के कार्टूनों का बदला लिया: यमन अलकायदा शाखा दुबई: यमन स्थित अलकायदा ग्रुप ने पेरिस में शार्दी एब्दो मैगजीन पर हमले की जिम्मेदारी ली है। ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में इस ग्रुप ने कहा है- ' हमने फ्रांस की मैगजीन शार्ली एब्दो पर हमला कर पैगंबर मोहम्मद के बनाए गए कार्टूनों का बदला लिया है।

इस वीडियो संदेश में अलकायदा के यमन शाखा के नसीर बिन अली अल अंसी न कहा है कि पेरिस के बैटल में अलकायदा ने जिहाद के जरिए खुदा क अपमान का बदला लिया।
 
पिछले दिनों व्यंग्य पत्रिका ‘शार्ली हेब्दो’ के कार्यालय पर गोलीबारी और कुछ दूसरे स्थानों पर आतंकी घटनाओं में कई पत्रकारों और पुलिसकर्मियों सहित 17 लोग मारे गए थे।

फ्रांस में हुए घातक हमले के बाद प्रधानमंत्री ने आतंकवाद निरोधक कड़े उपायों की मांग की है। कुछ लोग देश में हुए इस आतंकी हमले की तुलना 11 सितंबर के हमले से कर रहे हैं।

पत्रिका के कार्यालय पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए गए थे। एक महिला पुलिसकर्मी गुरूवार को मारी गई और चार लोग कोशेर सुपरमार्केट में शुक्रवार को मारे गए।

इसके बाद पुलिस ने पेरिस और आसपास लगभग एक ही समय पर हुई दो मुठभेड़ों में बंदूकधारियों को मार दिया।
अन्य चर्चा में लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल