'अलोन' में बिपाशा बसु की 'सेक्सी फिगर' का राज
जनता जनार्दन डेस्क ,
Dec 21, 2014, 16:30 pm IST
Keywords: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु फिल्म अलोन सेक्सी फिगर कतरा कतरा गाना Bollywood actress Bipasha Basu Film alone Sexy figure Katra katra song
मुंबई: बिपाशा बसु आने वाली फिल्म 'अलोन' में एकदम बिंदास नजर आ रही हैं। फिल्म के 'कतरा कतरा' गाने में तो उन्होंने अपने मादक अंदाज से चाहने वालों के तो जैसे होश ही उड़ा दिए हैं।
बॉलीवुड में फिटनेस की पोस्टर गर्ल कही जाने वाली बिपाशा यूं तो हर फिल्म में फिट नजर आती हैं, लेकिन फिल्म 'अलोन' में वह एकदम परफेक्ट दिखाई दे रही हैं। आखिरकार बिपाशा के सेक्सी फिगर का राज खुल ही गया। बिपाशा ने हाई प्रोटीन डाइट से अपने फिगर को सही शेप दिया है। उन्होंने नमक का प्रयोग बिलकुल बंद कर दिया था जिससे उनके कर्व और निखर गए। किसी और ने नहीं, बल्कि बिपाशा ने खुद इस बात की पुष्टि ही हैं। बिपाशा बताती हैं, 'हां, यह बात सही है। वैसे भी मैं अपने स्वास्थ्य पर हमेशा से ध्यान देती रही हूं और फिटनेस को कभी किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती। 'कतरा कतरा' गाने की शूटिंग के पहले से ही मैंने हाई प्रोटीन डाइट लेना शुरू किया था और अब नतीजा सबके सामने है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|