Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

व्यापार के लिहाज से भारत 93वां सर्वश्रेष्ठ देश

व्यापार के लिहाज से भारत 93वां सर्वश्रेष्ठ देश न्यूयार्क: भारत इस साल व्यापार के लिए सर्वश्रेष्ठ देशों की फोर्ब्‍स की सूची में काफी पीछे रह गया है। कुल 146 देशों की सूची में भारत 93वें स्थान पर है। यहां तक कि सूची में मेक्सिको, कजाखस्तान और श्रीलंका जैसे देश भी भारत से आगे हैं। फोर्ब्‍स ने कहा है कि भारत को गरीबी व भ्रष्टाचार जैसी चुनौतियों से निपटना होगा।

फोर्ब्‍स की नौवीं सालाना सूची में डेनमार्क पहले स्थान पर है। उसके बाद हांगकांग, न्यूजीलैंड, आयरलैंड व स्वीडन का स्थान है। व्यापार के माहौल के मामले में अमेरिका कई विकसित राष्ट्रों से पीछे तथा यह अंतर और बढ़ रहा है। पिछले साल की तुलना में अमेरिका चार पायदान नीचे खिसककर 18वें स्थान पर पहुंच गया है। 2009 से यह लगातार पांचवां साल है जबकि अमेरिका सूची में नीचे खिसका है।

फोर्ब्‍स ने कहा कि 2013 में भारत की वृद्धि दर दशक भर के निचले स्तर पर चली गई। और उसके आर्थिक नेता देश की बढ़ते राजकोषीय व चालू खाते के घाटे पर अंकुश के लिए संघर्ष करते रहे।

फोब्र्स के मुताबिक भारत में बढ़ते वृहद आर्थिक असंतुलन तथा पश्चिमी देशों में आर्थिक स्थिति में सुधार की वजह से निवेशकों ने भारत से पूंजी निकाली। इससे रुपये में भारी गिरावट आई। हालांकि, 2014 की शुरुआत में भारत को लेकर निवेशकों की धारणा में सुधार हुआ।

फोर्ब्‍स ने सर्वश्रेष्ठ देशों की सूची की ग्रेडिंग 11 विभिन्न कारकों मसलन संपत्ति का अधिकार, नवप्रवर्तन, कर, प्रौद्योगिकी, भ्रष्टाचार, आजादी (निजी, व्यापार और मौद्रिक), लालफीताशाही, निवेशकों का संरक्षण और शेयर बाजार के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की है।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल