Wednesday, 24 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

30 साल बाद साथ काम करेंगी लता मंगेशकर और आशा भोंसले

जनता जनार्दन डेस्क , Dec 09, 2014, 13:44 pm IST
Keywords: बॉलीवुड   मशहूर गायिका लता मंगेशकर   आशा भोंसले   30 साल   गाना   Bollywood   Famous singer Lata Mangeshkar   Asha Bhosle   30 Years   Singing   
फ़ॉन्ट साइज :
30 साल बाद साथ काम करेंगी लता मंगेशकर और आशा भोंसले मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर गायिका लता मंगेशकर और आशा भोंसले 30 साल बाद एक साथ काम करने जा रही है। दोनों बहनों ने अंतिम बार साल 1984 में साथ काम किया था। हालांकि इस बार दोनों बहनें किसी फिल्म में साथ गाना नहीं गा रही है।

लता अपनी बहन आशा भोंसले का गाना प्रोड्यूसर कर रही है। गाना का टाइटल है "हवा"। इसे आशा और शान ने गया है। इसे लता अपने म्यूजिक कंपनी एलएम म्यूजिक के तहत प्रोड्यूस कर रही है। गाना 10 दिसम्बर को रिलीज होगी।

बहन आशा के साथ 30 साल बाद फिर साथ काम करने को लेकर लता ने कहा, यह बहुत खुशी की बात है कि मैं अपनी बहन के साथ आ रही हूं। हमने साथ में कई सॉन्गस किए लेकिन उसके साथ गाना मेरे लिए हमेशा चैलेंज रहता है।

साथ ही लता ने कहा, यह गाना मेरी भतीजी रचना के ब्रदर इन-लॉ रोहन शाह ने कम्पोज किया है। आशा और शान ने इसे गाया है। ऎसे में मैंने डिसाइड किया कि मेरी कंपनी एलएम म्यूजिक और सारेगामा-एचएमवी मिलकर गाने को प्रोड्यूस करेंगी।

गौरतलब है कि दोनों बहनों एक साथ अंतिम बार 1984 में उत्सव फिल्म के लिए गाना गाया था जिसके बोल थे ... मन क्यों बहका रे बहका...
अन्य संगीत लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल