आईएसआईएस संगठन में शामिल होने वाले चार भारतीय युवक अब देश लौटना चाहते हैं: सूत्र

जनता जनार्दन डेस्क , Nov 26, 2014, 18:06 pm IST
Keywords: ISIS   Terrorist organization   Interior Ministry   Indian youth   Mumba   आईएसआईएस   आतंकवादी संगठन   गृह मंत्रालय   भारत के युवक   मुंबई  
फ़ॉन्ट साइज :
आईएसआईएस संगठन में शामिल होने वाले चार भारतीय युवक अब देश लौटना चाहते हैं: सूत्र मुंबई: खतरनाक आतंकवादी संगठन आईएसआईएस को कुछ अर्से पहले ज्वाइन करनेवाले भारत से गए चार युवक, अब देश (भारत) लौटना चाहते हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत के ये चार युवक मुंबई के कल्याण से ताल्लुक रखते हैं। इनके बारे में ये कहा जा रहा है कि इन्होंने कुछ समय पहले आतंकी संगठन आईएसआईएस ज्वाईन किया था लेकिन अब यह स्वदेश लौटना चाहते हैं।  

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि इन चार युवकों में से एक युवक के परिवार ने इस सिलसिले में केंद्र सरकार से संपर्क कर इस घटनाक्रम की जानकारी दी है। युवक के पिता ने कहा है कि उनका बेटा देश लौटना चाहता है जिसमें सरकार के सहयोग की जरूरत है। सूत्रों के मुताबिक सरकार को उन तीन युवकों के बारे में भी यह जानकारी मिली है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस में भर्ती होने के लिए यह सभी युवक अब देश लौटने को इच्छुक हैं।
अन्य मध्य-पूर्व लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल