राहत कार्यों पर राजनीति कर रही है भाजपा: सोनिया
जनता जनार्दन डेस्क ,
Nov 21, 2014, 16:47 pm IST
Keywords: भाजपा जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ित राहत मुहैया राजनीति आरोप कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी केन्द्र सत्तारूढ़ पार्टी BJP Jammu and Kashmir Flood Provide relief Politics Charges Congress president Sonia Gandhi Center Ruling party
जम्मू कश्मीर: भाजपा पर जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों को राहत मुहैया कराने को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कहा कि केन्द्र की सत्तारूढ़ पार्टी ने बड़े बड़े वादे किये लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए कदम नहीं उठाए।
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेसी उम्मीदवार उस्मान माजिद के लिए प्रचार करने यहां आईं सोनिया ने कहा कि चुनाव ऐसे समय हो रहे हैं जब कश्मीर की जनता बाढ़ से हुई बर्बादी से अभी तक उबरी नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने श्रीनगर से 45 किलोमीटर दूर यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, चुनाव ऐसे समय हो रहे हैं जब आपने प्राकृतिक आपदा (बाढ़) झेली है। राजनीति के बारे में बात करना अच्छा नहीं लगता लेकिन राहत एवं पुनर्वास कार्य बहुत धीमी रफ्तार से चल रहा है। सोनिया ने कहा कि संप्रग सरकार ने 2005 में नियंत्रण रेखा खासकर बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में आए भूकंप के पीड़ितों को राहत मुहैया कराने के लिए पूरा प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अब जब (केन्द्र में) भाजपा सरकार है तो क्या हो गया है ऐसा लगता है कि उनकी रूचि नहीं है। भाजपा के नेता आए और उन्होंने बड़े बड़े वादे किये लेकिन कुछ नहीं दिया। यहां तक कि राज्य (सरकार) ने जो मांगा वह भी नहीं दिया गया। राज्य सरकार ने राज्य में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण तथा आधारभूत ढांचों के लिए 44 हजार करोड़ रुपये का विस्तृत पैकेज मांगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अक्टूबर को दिवाली पर राज्य के दौरे के समय राज्य को 745 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|