Thursday, 25 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

अर्पिता की मेंहदी में सलमान के घर पहुंचे शाहरुख

जनता जनार्दन डेस्क , Nov 17, 2014, 13:59 pm IST
Keywords: सलमान   बहन अर्पिता   शादी   मेंहदी सेरेमनी    अभिनेता शाहरूख खान   Salman   Sister Arpita   Wedding   Henna ceremony   Actor Shah Rukh Khan  
फ़ॉन्ट साइज :
अर्पिता की मेंहदी में सलमान के घर पहुंचे शाहरुख मुंबई: सलमान की बहन अर्पिता की शादी से पहले उनकी मेंहदी फंक्शन के दौरान अभिनेता शाहरूख खान भी पहुंचे। शाहरूख सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट गए जहां अर्पिता की संगीत सेरेमनी में शामिल हुई। उन्होंने अर्पिता को शादी की बधाई दी। इस मौके पर कई फिल्मी सितारे नजर आए।

अर्पिता ने इंस्ट्राग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें शाहरूख, सलमान और अर्पिता तीनों साथ नजर आ रहे है। सलमान की जीजा अतुल अग्निहोत्री ने भी यह फोटो ट्वीट की। तस्वीर में दोनों एक साथ अर्पिता को आशीर्वाद दे रहे हैं।

गौर हो कि अर्पिता की शादी 18 नवंबर को हैदराबाद में होने वाली है। शादी से पहले होने वाली रस्में शुरू हो चुकी है। मेहंदी सेरेमनी में करीबी दोस्त और परिवार के लोगों ने शिरकत की। अर्पिता की शादी दिल्ली के एक बड़े बिजनसमेन आयुष शर्मा से हो रही है।

शादी की गेस्ट लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल हैं। शाहरूख ने चंद दिन पहले यह कहा था कि उन्हें अर्पिता की शादी का न्योता नहीं भी मिलता है तब भी शादी में जरूर जाएंगे।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल