सेक्सी सीन या न्यूडिटी को खूबसूरती से पेश करने ...
जनता जनार्दन डेस्क ,
Nov 06, 2014, 12:54 pm IST
Keywords: राजा रवि वर्मा राजा रवि वर्मा का उपन्यास हिंदी फिल्म- रंग रसिया कामुक दृश्य नंदना सेन Raja Ravi Varma's Novel Film Rang Rasiya Erotic scene Nandana Sen
मुंबई: 'राजा रवि वर्मा' उपन्यास पर आधारित फिल्म 'रंग रसिया' में कामुक दृश्य देने वाली अभिनेत्री नंदना सेन का मानना हैं कि ऐसे सीन फिल्माना एक बहुत बड़ी जिम्मदारी है। उन्होंने इनके लिए 'हां' कहने से पहले अपने माता-पिता से विचार-विमर्श किया था।
नंदना कहती हैं कि अंग-प्रदर्शन एक जटिल मुद्दा है। उन्होंने कहा, 'यह एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में एक व्यक्ति को बहुत सोचना पड़ता है। मैंने फिल्म का हिस्सा बनने से पहले इस पर अपने माता-पिता और परिवार से काफी देर तक विचार-विमर्श किया। जब एक कलाकार अंग-प्रदर्शन करने का फैसला लेता है, तो यह एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। अगर नग्नता को खूबसूरती और सुरुचिपूर्ण तरीके से पेश किया जाए तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है। रणदीप हुड्डा और नंदना सेन की मुख्य भूमिका वाली 'रंग रसिया' की रिलीज पिछले पांच वर्षों से अटकी हुई थी। अब यह सात नवंबर को रिलीज होगी, जिसमें रणदीप विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा की भूमिका में नजर आएंगे। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|