अमावस की रात और पूनम की दीवाली

जनता जनार्दन डेस्क , Oct 24, 2014, 13:52 pm IST
Keywords: दीवाली   पूनम पांडे   खुशी   फैंस   मस्त अंदाज   Diwali   Poonam Pandey   Happiness   Fans   Cool style  
फ़ॉन्ट साइज :
अमावस की रात और पूनम की दीवाली नई दिल्ली: जैसे दीवाली लोगों के लिए खुशी लेकर आती है वैसे ही पूनम पांडे अपने चाहने वालों के लिए खुशी लेकर आती हैं।

तो अपने फैंस को खुश करने के लिए इस दिवाली पूनम मस्त अंदाज में नजर आईं।

उन्होंने इस दीवाली को सेलिब्रेट करने के लिए रेड एंड ब्लैक का कांबिनेशन चुना। हॉट पूनम ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर दिवाली की तस्वीर डाली।

पूनम जो आम तौर पर खुद को पटाखे की तरह पेश करती हैं वो तस्वीरों में खुद पटाखे जलाते दिखीं।

वहीं एक और तस्वीर में उनका घरेलू रूप दिखा जहां वो लक्ष्मी की पूजा कर रही थीं।

तस्वीर का कैप्शन है, 'मैंने अभी ऑफिस में लक्ष्मी की पूजा की है'। एक और कैप्शन में वो लिखती हैं, 'मेरी दिवाली जबरदस्त है और आप लोग कैसे दिवाली मना रहे हैं...'
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल