गर्लफ्रेंड की हत्या के दोषी ऑस्कर पिस्टोरियस को 5 साल की सजा

गर्लफ्रेंड की हत्या के दोषी ऑस्कर पिस्टोरियस को 5 साल की सजा स्टेलेनबोस्च: दक्षिण अफ्रीकी एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैम्प की हत्या मामले में कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई। फैसला सुनाए जाने के बाद उन्हें सीधे जेल भेज दिया गया।

कोर्ट ने पिस्टोरियस को गैर इरादतन हत्या का दोषी पाया था।  गौर हो कि पिछले साल पिस्टोरियस ने अपने घर के बाथरूम की ओर गोली चलाई थी, जिससे रीवा की मौत हो गई थी।

इस एथलीट पर 2013 के वेलेंटाइन-डे के दिन अपनी प्रेमिका की हत्या करने का आरोप लगाया गया था।जिसपर उसने बाथरूम में गोली चलाई थी।

सरकारी वकील ने पिस्टोरियस के लिए कम से कम 10 साल की सजा की मांग की थी। दूसरी तरफ बचाव पक्ष की दलील थी कि वह पहले से ही कष्ट भोग रहे थे। लिहाजा, इसे ध्यान में रखते हुए ही सजा सुनाई जाए।

‘ब्लेड रनर’ के रूप में मशहूर हुए पिस्टोरियस ओलंपिक में भाग लेने वाले पहले विकलांग थे। उन्होंने पैरालम्पिक खेलों की चार गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता था।

एक साल की उम्र में ही घुटने के नीचे उनके दोनों पैर बेकार हो गए थे और वह कार्बन फाइबर ब्लेड पर दौड़ते थे। पिछले साल टाइम पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावी लोगों में चुना था।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल