Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

रणबीर के साथ काम कर मजा आ रहा है: दीपिका

रणबीर के साथ काम कर मजा आ रहा है: दीपिका मुंबई: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल और जानीमानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि उन्हें रणबीर कपूर के साथ काम कर बेहद मजा आ रहा है।
       
दीपिका पादुकोण इन दिनों रणबीर कपूर के साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग कर रही हैं। रणबीर के साथ काम करके दीपिका को बहुत मजा आ रहा है।

दीपिका ने रणबीर के साथ पिछले वर्ष प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में काम किया था। इसके अलावा दीपिका और रणबीर की जोड़ी वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में भी नजर आ चुकी हैं।
        
दीपिका ने कहा कि रणबीर के साथ फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग करना अच्छा लग रहा है। तमाशा मेरी रणबीर के साथ तीसरी फिल्म होगी। शाहरुख के साथ भी मैंने तीन और सैफ के साथ चार फिल्में की हैं।

यदि मैं किसी के साथ कई फिल्में करती हूं तो हर फिल्म में हमारी कैमेस्ट्री अलग ही होती है क्योंकि फिल्म की स्क्रिप्ट अलग होती है।
       
दीपिका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 'हैप्पी न्यू ईयर' 24 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। इसके अलावा वह फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में भी काम कर रही हैं।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल