महाराष्ट्र में कांग्रेस ने 27, भाजपा ने 21 महिलाओं को दिया टिकट

जनता जनार्दन डेस्क , Sep 30, 2014, 13:56 pm IST
Keywords: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव   महाराष्ट्र   कांग्रेस 27   भाजपा 21   महिलाओं   टिकट   Maharashtra assembly elections   Maharashtra   Congress 27   BJP 21   Women   Ticket  
फ़ॉन्ट साइज :
महाराष्ट्र में कांग्रेस ने 27, भाजपा ने 21 महिलाओं को दिया टिकट मुंबई: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की पत्नी अमीता और दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रही महत्वपूर्ण महिलाओं में शामिल हैं। इन चुनावों में कांग्रेस ने सबसे अधिक महिलाओं को टिकट दिया है। बहरहाल, अमीता पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।

कांग्रेस ने सर्वाधिक 27 महिलाओं को, भाजपा ने 21, राकांपा ने 16, शिवसेना ने 10 महिलाओं को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की सूची में पुणे की पार्वती सीट से विधायक माधुरी मिसाल और बीड की परली सीट से पंकजा मुंडे के अलावा सभी महिला उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।

दहिसर सीट से भाजपा ने पार्षद मनीषा चौधरी को टिकट दिया है। पार्टी की कुल 21 महिला उम्मीदवारों में से दो राकांपा से आयी हुई हैं। पूर्व राकांपा नेता भारती लाव्हेकर वरसोवा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं जबकि पूर्व राकांपा नेता और विधान परिषद सदस्य मंडा महात्रे बेलापुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। म्हात्रे का मुकाबला उनकी पूर्व पार्टी राकांपा के नेता गणेश नाइक से होगा।

कांग्रेस ने कई महिला विधायकों को फिर चुनाव मैदान में उतारा है जिनमें महिला एवं बाल विकास मंत्री वर्षा गायकवाड़ (धारावी), यशोमती ठाकुर (तोएसा), प्रणति शिंदे (सोलापुर सिटी सेंट्रल), निर्मला गावित (इगतापुरी) और एन्नी शेखर (कोलाबा) आदि शामिल हैं।

कांग्रेस ने पर्यटन मंत्री संजय देवताले की रिश्तेदार असवारी देवताले को वरोड़ा सीट से टिकट दे दिया, जिसके चलते संजय ने भाजपा के टिकट पर अपने निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस के नये चेहरों में मुम्बई महिला कांग्रेस की प्रमुख शीतल महात्रे (दहिसर) और महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख शशिबेन शाह (मालाबार हिल) आदि शामिल हैं।

दोनों दलों का कहना है कि लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया गया है। कई निर्वाचन क्षेत्रों में विभिन्न दलों से महिला उम्मीदवार ही आमने सामने हैं।

धारावी में कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ भाजपा की दिव्या धोला को, तेओसा में कांग्रेस की यशोमती ठाकुर भाजपा की निवेदिता चौधरी को, सोलापुर सिटी मध्य में कांग्रेस की प्रणीति शिंदे भाजपा की मोहिनी पाटकी को टक्कर देंगी।

दहिसर सीट पर वर्तमान शिवसेना विधायक विनोद घोसालकर के सामने कांग्रेस की शीतल महात्रे, भाजपा की मनीषा चौधरी, मनसे प्रत्याशी और मुम्बई की महापौर सुभा राउल हैं। सुभा शिवसेना छोड़कर मनसे में आई हैं।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल