सेलिब्रिटी भी आम लोगों की तरह ही होते हैं: अमिताभ बच्चन

सेलिब्रिटी भी आम लोगों की तरह ही होते हैं: अमिताभ बच्चन मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि चाहे कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी हो या मशहूर हस्तियां सभी आम इंसान की तरह होते हैं और वो भी आम इंसान की तरह जिंदगी जीना चाहते हैं।

मशहूर होने का मतलब यह नहीं होता कि उनकी जरूरतें आम इंसान से अलग होती है। उनका कहना है कि मशहूर हस्तियां कोई विशेष इंसान नहीं होते बल्कि आपका प्यार ही उन्हे मशहूर बनाता है।

हाल ही में सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो "कौन बनेगा करोड़पति" में एक महिला प्रतिभागी ने 71 वर्षीय अमिताभ बच्चन का आमना-सामना हुआ। मशहूर हस्तियों को बेहद खास समझने वाली यह महिला सोचती थी कि सेलिब्रिटी आम इंसान के रोजमर्रा के काम भला करते कर पाते होंगे।

बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, आज शाम को केबीसी के सेट पर एक प्रतिभागी से इस बारे में मामूली नोंक-झोंक हो गई। उनका मानना था कि मशहूर हस्तियां आम लोगों की तरह कैसे रह सकती हैं, कैसे किराना की दुकान पर जाकर वे रोजमर्रा का सामान ला सकती हैं?

उनका मानना था कि सेलिब्रिटी विशेष जरूरतों और गुणों वाले अलग तरह के इंसान होते हैं। उन्होंने कहा, बहरहाल, मेरा जवाब है कि ऎसे लोग आम इंसान ही होते हैं और उनकी भी आम जरूरतें और इच्छाएं होती हैं।
अन्य चर्चित कलाकार लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल