'सुपर नानी' में 'मुगल-ए-आजम' लुक में दिखेंगी रेखा

'सुपर नानी' में 'मुगल-ए-आजम' लुक में दिखेंगी रेखा मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा अपनी आने वाली फिल्म 'सुपर नानी' में फिल्म मुगल-ए-आजम के सुप्रसिद्ध गाने 'जब प्यार किया तो डरना क्या' पर थिरकती नजर आयेंगी।
       
इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म 'सुपर नानी' जल्द ही प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में रेखा ने फिल्म मुगल-ए-आजम के मधुबाला के किरदार जैसी वेशभूषा पहनी है। फिल्म के एक गाने में रेखा सदाबहार बॉलीवुड गीतों की धुनों पर थिरकेंगी।
       
बताया जाता है कि रेखा ने फिल्म के एक गाने में मधुबाला और वहीदा रहमान सरीखी प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों का स्टाइल अख्तियार कर मुगल-ए-आजम के गाने 'प्यार किया तो डरना' जैसे कई गानों की धुनों पर थिरकेंगी। गाने में नृत्य निर्देशन शबीना खान का है।
       
बताया जाता है कि शुरुआत में रेखा ऐसा करने से हिचकिचा रही थी लेकिन फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार सहित फिल्म यूनिट द्वारा विश्वास में लिए जाने पर वह राजी हो गई।

उल्लेखनीय है कि सुपर नानी में रेखा के अलावा शरमन जोशी, श्वेता कुमार, अनुपम खेर और रणधीर कपूर की भी मुख्य भूमिकायें है।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल