Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

आडवाणी को बनाया आचार समिति का अध्यक्ष

आडवाणी को बनाया आचार समिति का अध्यक्ष नई दिल्ली: वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को लोकसभा की प्रतिष्ठित आचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पिछली लोकसभा में कांग्रेस के माणिकराव गावित इस समिति की अध्यक्षता कर रहे थे।

86 साल के आडवाणी गत मई में मोदी के नेतृत्व में बनी नई सरकार में जगह नहीं बना पाए थे। इसके अलावा उन्हें भाजपा की केंद्रीय चुनाव और संसदीय समिति में भी जगह नहीं दी गई थी।

लोकसभा की आचार समिति में आडवाणी के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को लोकसभा की प्रतिष्ठित आचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

86 वर्षीय आडवाणी को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पिछली लोकसभा में कांग्रेस के मानिकराव गावित इस समिति के अध्यक्ष थे।

आचार समिति सदन और सदन के बाहर सांसदों के अनैतिक आचरण की शिकायतों की जांच करती है। यह समिति आवश्यकता पडऩे पर सदस्यों के आचरण के बारे में स्वत: भी जांच कर सकती है और उसके आधार पर सिफारिशें भी कर सकती है।
 
समिति के सदस्यों में निनांग एरिंग, शेर सिंह गुबाया, हेमंत तुकाराम गोडसे, प्रह्लाद जोशी, भगतसिंह कोशयारी, अर्जुन राम मेघवाल, भर्तृहरि महताब, करिया मुंडा, जयश्रीबेन पटेल, मल्ला रेड्डी, सुमेधानंद सरस्वती और भोला सिंह शामिल हैं।

आडवाणी सावर्जनिक उपक्रम संबंधी संसदीय समिति के भी सदस्य है, जिसके अध्यक्ष शांता कुमार (भाजपा) हैं । वह भाजपा के ही अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता वाली सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समिति के भी सदस्य हैं।

आचार समिति सांसदों के अनैतिक आचरण से जुड़ी शिकायतों का निपटारा करती है। भाजपा के एक और वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी लोकसभा की प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता कर रहे हैं।
अन्य राजनीतिक दल लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल