29-30 सितंबर को होगी मोदी ओबामा की मुलाकात
जनता जनार्दन डेस्क ,
Sep 09, 2014, 15:56 pm IST
Keywords: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी २९ 30 सितंबर २०१४ व्हाइट हाउस अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुलाकात The prime minister Narendra Modi 29 30 September 2014 White House U.S. President Barack Obama met
नई दिल्ली/वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 या 30 सितंबर को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करेंगे।
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच आर्थिक विकास के साथ ही अन्य कूटनीतिक मामलों पर चर्चा होगी। जोश के मुताबिक, राष्ट्रपति ओबामा मोदी का स्वागत करने और उनके मुताकात करने को उत्सुक हैं। मोदी के साथ मिलकर ओबामा आर्थिक विकास की दिशा में काम करना चाहते हैं। इससे न केवल दोनों देशों का बल्कि पूरी दुनिया का फायदा होगा। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह पहला अमेरिका दौरा होगा। 2002 के गुजरात दंगों के बाद अमेरिका ने 2005 में मोदी को विजा देने से इनकार कर दिया था। उसके बाद मोदी ने कभी विजा के लिए आवेदन नहीं किया। हालांकि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी को सबसे पहले बधाई देने वालों में ओबामा भी शामिल थे। साथ ही उन्होंने मोदी को सितंबर मे अमेरिका आने का न्यौता भी दिया था। व्हाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया है कि इस बैठक का फोकस आर्थिक विकास के साथ सुरक्षा मामलों में आपकी सहयोग बढ़ाने पर होगा। इसके अलावा अफगानिस्तान, सीरिया और इराक के मुद्दे पर भी दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच बातचीत होगी। 2005 में अमेरिकी प्रशासन की पाबंदी के बाद नरेंद्र मोदी की ये पहली अमेरिका यात्रा है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|