सबसे बड़ा युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा नौसेना में शामिल

सबसे बड़ा युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा नौसेना में शामिल चेन्नई: भारतीय नौसेना में स्वदेश निर्मित पोत आईएनएस सुमित्रा को शामिल कर लिया गया है। इस मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर.के.धोवन ने कहा कि भारत के पूर्वी समुद्र तटों की गश्ती में यह पोत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। धोवन ने कहा कि पूर्वी नौसेना कमान के तहत यह पोत बंगाल की खाड़ी और पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र में चुनौतियों से निपटने में कारगर साबित होगा।

आईएनएस सुमित्रा को देश के ईस्ट कोस्ट की सुरक्षा के मकसद से बनाया गया है। इंडियन नेवी में शामिल होने वाला यह पोत अपनी तरह के युद्धपोतों के बीच सबसे बड़ा है। भारत की नौसेना में इस तरह के तीन युद्धपोत शामिल हैं, जिनके नाम आइएनएस सरयू, आइएनएस सुनयना और आइएनएस सुमेधा हैं।

नौसेना प्रमुख ने कहा कि भविष्य की नौसेना का ब्ल्यू प्रिंट पूरी तरह आत्मनिर्भरता और स्वदेशीकरण पर निर्भर है। वर्तमान में सरकारी और निजी शिपयार्ड में 41 जहाज और पनडुब्बियां निर्माणाधीन हैं।

उन्होंने कहा, कि यह बेहद गर्व की बात है कि दशकों बाद हम खरीदार नौसेना से निर्माता नौसेना में तब्दील हो गए हैं।
अन्य नौ-सेना लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल