अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस श्वेता प्रसाद वेश्यावृत्ति में गिरफ्तार
जनता जनार्दन डेस्क ,
Sep 04, 2014, 13:33 pm IST
Keywords: Shweta Basu Shweta Basu arrest Sex trade Prostitution Ekta Kapoor's serial Kahaani Ghar Ghar Ki Makdee Iqbal
हैदराबाद: तेलुगू फिल्मों के एक जानी मानी अभिनेत्री को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस अभिनेत्री को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का आरोप है कि अभिनेत्री लंबे समय से देह व्यापार के धंधे में शामिल थी।
स्थानीय अदालत ने आरोपी अभिनेत्री को न्यायिक हिरासत में नारी सुधार गृह में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक हैदराबाद पुलिस ने इस अभिनेत्री को रविवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक ये अभिनेत्री एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट से जुड़ी है। पुलिस ने अभिनेत्री को बंजारा हिल्स के एक मशहूर होटल से रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने कई बड़े कारोबारियों को भी इस रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये अभिनेत्री बतौर बाल कलाकर कई हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी है और इसे बेहतरीन अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तक से सम्मानित किया जा चुका है। एक्ट्रेस ने अपने बयान में कहा, 'मैंने अपने करियर में कई गलत फैसले किए। मेरे पास पैसे खत्म हो गए थे। मुझे अपने परिवार और कुछ अन्य अच्छे कामों के लिए पैसा चाहिए था। सारे दरवाजे बंद हो गए थे और कुछ लोगों ने मुझे यह रास्ता चुनने के लिए प्रोत्साहित किया। मैं मजबूर थी और मेरे पास और कोई विकल्प नहीं था। इसिलए, मैं इसमें शामिल हो गई। इस तरह की समस्या का सामना करने वाली मैं अकेली नहीं हूं। और भी बहुत सी ऐक्ट्रेस हैं जो इस दौर से गुजर चुकी हैं।' |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|