एक अनार सौ बीमार नहीं, सौ चमत्कार

जनता जनार्दन डेस्क , Sep 01, 2014, 15:37 pm IST
Keywords: अनार   स्वास्थ्यवर्धक गुण   स्वस्थ   खूबसूरत त्वचा   Pomegranate   Healthy qualities   Healthy   Beautiful skin  
फ़ॉन्ट साइज :
एक अनार सौ बीमार नहीं, सौ चमत्कार लंदन: अनार में कई स्वास्थ्यवर्धक गुण होते हैं। यह स्वस्थ और खूबसूरत त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है।

प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक तरीकों से त्वचा की देखभाल करने वाले सौंदर्य प्रसाधनों के ब्रांड अर्बन वेद के ब्रांड प्रबंधक रेन होम्स का कहना है कि अनार में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट उम्र बढ़ने के कुप्रभावों से बचाता है।

इसके अलावा भी अनार कई मायनों में फायदेमंद है। अनार में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो बढ़ती उम्र में त्वचा को पोषण देता है, झुर्रियों से बचाता है और सेहत की दृष्टि से भी लाभदायक होता है।

अनार का रस त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही नहीं, इसके बीजों को त्वचा की स्क्रबिंग के लिए उपयोग किया जा सकता है।
अन्य स्वास्थ्य लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल