Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

जापान के ऐतिहासिक तोजी मंदिर के नरेंद्र मोदी ने किए दर्शन

जापान के ऐतिहासिक तोजी मंदिर के नरेंद्र मोदी ने किए दर्शन क्योटो: जापान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए आए भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन रविवार की शुरुआत ऐतिहासिक बौद्ध तोजी मंदिर में पूजा अर्चना से की। मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ आठवीं सदी के इस मंदिर में सुबह पहुंचे और पूजा अर्चना कर पूरे मंदिर का भ्रमण किया। उन्होंने मंदिर के पांच मंजिला पगौडा को भी देखा। लकड़ी का बना यह पांच मंजिला पगौडा 187 फुट ऊंचा है और जापान की लकड़ी की यह सबसे ऊंची इमारत है।
       
पोशाका, नुगाया और क्योटो से काफी भारतीय नरेंद्र मोदी को देखने तोजी मंदिर पहुंचे थे। कई भारतीय तिरंगा लिये हुए थे जिनसे मोदी ने हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय आदि के नारे भी लगाये। जापान का यह प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर यूनेस्को की विरासत सूची में भी शामिल है।
        
मंदिर के बौद्ध भिक्षु हसी ने बताया कि नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि मोदी बहुत बड़े दिलवाले व्यक्ति हैं और हमें इस बात की खुशी है कि वह इस मंदिर को देखने आये। पांच दिन की जापान यात्रा पर क्योटो पहुंचे मोदी का आज यहां दूसरा दिन है। आज शाम नरेंद्र मोदी टोक्यो के लिए रवाना होंगे।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल