Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

हरियाणा में चुनाव से पहले भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ेगी हजकां

हरियाणा में चुनाव से पहले भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ेगी हजकां नई दिल्ली: हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी-बीएल) ने आज भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने का फैसला किया। यह गठबंधन तीन साल पहले हुआ था।

कुलदीप बिश्नोई की अगुवाई वाली हजकां के एक शीर्ष नेता ने कहा हमने गठबंधन को बनाए रखने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश की़ वे (भाजपा) गठबंधन के सिद्धांतों पर कायम रहने के लिए तैयार नहीं हैं इसलिए हमने यह निर्णय किया।

समझा जाता है कि इस संबंध में आज दिन में पार्टी चंडीगढ़ में एक औपचारिक ऐलान कर सकती है। हजंका के अध्यक्ष ने कल भगवा पार्टी पर अपने साथ छल करने का आरोप लगाया था।

बिश्नोई ने भिवानी जिले के लोहारू स्थित अनाज मंडी में एक सभा में कहा छलना भाजपा के स्वभाव में है। उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन साल से वह पूरे दिल से भाजपा के साथ सहयोग करते रहे।

हरियाणा में भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी सभी 90 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की स्थिति में है। उन्होंने बिश्नोई पर गठबंधन तोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

हरियाणा में सत्तारूढ़ कांग्रेस को बेदखल करने के लिए प्रयासरत भाजपा और हजकां के बीच दरार लोकसभा चुनावों से नजर आ रही थी। हजकां ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा और दोनों पर हार गई जबकि भाजपा ने सात सीटों पर जीत दर्ज की।

विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर दोनों दलों के बीच मतभेद होने के कारण उनके संबंध तनावपूर्ण थे। बिश्नोई 90 में से 45 सीटें मांगते हुए कह रहे थे कि उन्हें गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाए। भाजपा दोनों ही मांगों को खारिज कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भजनलाल के छोटे बेटे बिश्नोई भाजपा का यह दावा खारिज करते हैं कि उसके पास मुख्यमंत्री पद के लिए कई योग्य उम्मीदवार हैं। बिश्नोई के अनुसार, उनमें से कई लोग एक के बाद एक चुनाव हार चुके हैं।

किसी का नाम लिए बिना बिश्नोई ने कहा इनमें से ज्यादातर (जो भविष्य में मुख्यमंत्री बनने का दावा करते हैं) को चुनाव हारने की वजह से भुलाया जा चुका है।
अन्य राजनीतिक दल लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल