प्रियंका की आइस बकेट चैलेंज में दिलचस्पी नहीं
जनता जनार्दन डेस्क ,
Aug 25, 2014, 17:18 pm IST
Keywords: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एएलएस आइस बकेट चैलेंज कोई दिलचस्पी नहीं Actress Priyanka Chopra ALS Challenge Ice bucket Not interested
मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम एएलएस आइस बकेट चैलेंज के लिए कई लोगों ने लिया है, लेकिन लगता है कि उनकी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।
आइस बकेट चैलेंज में व्यक्ति (महिला या पुरुष कोई भी) के सिर पर बर्फीले पानी की बाल्टी उड़ेली जाती है। ऐसा एम्योट्रोफिक लैटरल स्कलेरोसिस (एएलएस) नामक बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए किया जाता है। यह बीमारी मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की तंत्रिका कोशिकाओं को प्रभावित करती है। हॉलीवुड में टॉम क्रूज, रॉबर्ट पैटिनसन और निकोल किड़ाैन ने यह चैलेंज लिया है। वहीं, बॉलीवुड में अक्षय कुमार, बिपाशा बसु और अभिषेक बच्चान इस चैलेंज को ले चुके हैं। लेकिन प्रियंका इस फेहरिस्त में शामिल नहीं होने वालीं। प्रियंका ने रविवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा कि वह इस चैलेंज को स्वीकार नहीं करेंगी, क्योंकि इसमें उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|