उत्तराखंड:गवर्नर का दावा गलत,पद छोड़ने के लिए नहीं कहा:राजनाथ सिंह
जनता जनार्दन डेस्क ,
Aug 23, 2014, 13:20 pm IST
Keywords: सरकार उत्तराखंड राज्यपाल अजीज कुरैशी दावों को खारिज केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह Government Uttarakhand Governor Aziz Qureshi Claims dismissed Union Home Minister Rajnath Singh
विशेष विमान से: सरकार ने शुक्रवार को उत्तराखंड के राज्यपाल अजीज कुरैशी के इन दावों को खारिज किया कि उनसे पद छोड़ने के लिए कहा गया है। सरकार ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के सामने जल्द ही ‘उचित जवाब’ दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के बाद बात करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें (कुरैशी को) हटाने की कोई योजना नहीं थी। वह राष्ट्रपति की इच्छा तक इस संवैधानिक पद पर हैं। मंत्री ने यह बयान ऐसे समय दिया है जबकि एक दिन पहले उच्चतम न्यायालय ने उत्तराखंड के राज्यपाल की याचिका पर केन्द्र को नोटिस जारी किया था। राज्यपाल ने उन्हें पद से हटाने की नरेंद्र मोदी सरकार की योजना को चुनौती दी थी। शीर्ष अदालत ने गृह सचिव अनिल गोस्वामी को भी नोटिस जारी किया जिन्होंने राज्यपाल कुरैशी को कथित रूप से धमकी दी कि या तो वह पद से इस्तीफा दें या केन्द्र द्वारा बर्खास्तगी झेलें। हालांकि गृह मंत्री ने कहा कि कुरैशी को पद से हटने के लिए कोई दबाव नहीं डाला गया और उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत के सामने जल्द ही जवाब दायर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार शीर्ष अदालत जाने के अजीज के फैसले के संबंध में ‘उच्चतम न्यायालय में उचित जवाब’ देगी। मोदी सरकार के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाने वाले कुरैशी पहले राज्यपाल हैं। इससे पहले राजग सरकार ने मिजोरम की राज्यपाल 87 वर्षीय कमला बेनीवाल को पद से हटाया था। वह नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते इस राज्य की भी राज्यपाल रह चुकी हैं। पूर्व कांग्रेसी नेता वीरेंद्र कटारिया को भी पिछले महीने पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटाया गया था। चार अन्य राज्यपालों एमके नारायणन (पश्चिम बंगाल), अश्वनी कुमार (नगालैंड), बीएल जोशी (उत्तर प्रदेश) और शेखर दत्त (चंडीगढ़) ने परोक्ष रूप से केन्द्रीय गृह सचिव द्वारा टेलीफोन किये जाने के बाद इस्तीफा दिया था। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|