Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

फिट रहने के लिए ठंडे पानी, बादाम से करें दिन की शुरुआत

जनता जनार्दन डेस्क , Aug 22, 2014, 12:18 pm IST
Keywords: स्वस्थ   ठंडा पानी   बादाम   कसरत   तरोताजा   Healthy   Cold water   Almonds   Exercise   Fresh  
फ़ॉन्ट साइज :
फिट रहने के लिए ठंडे पानी, बादाम से करें दिन की शुरुआत नई दिल्ली: स्वस्थ रहना है, तो दिन की शुरुआत ठंडे पानी, बादाम और कसरत से करें। दिन भर आप तरोताजा महसूस करेंगे। एक विशेषज्ञ का ऐसा ही कहना है।

फिटनेस परामर्श कंपनी बैटल ऑफ बल्जेस के संस्थापक चिराग सेठी ने स्वास्थ्य के कुछ नुस्खे साझा किए।

- सुबह उठते ही सबसे पहले आधा लीटर ठंडा पानी पिएं। खाली पेट ठंडा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म (उपापचय) बढ़ाने में मदद मिलती है।

- खाली पेट छह से दस बादाम और अखरोट खाएं, इससे कुछ इंजाइम्स बनते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में सहायक हैं।

- ब्रेकफास्ट थोड़ा भारी हो, ताकि दिन भर के लिए ऊर्जा की कमी न हो। यह काबरेहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर होना चाहिए।

- इसके बाद थोड़ा कसरत कर लें, इससे मांसपेशियों का लचीलापन बना रहता है और डिजेनरेशन की प्रक्रिया में कमी आती है।

- जितना संभव हो सके टहलें, इससे अतिरिक्त कौलोरी बर्न करने में सहायता मिलती है।

- बादाम और अखरोट ऊर्जा के भंडार हैं। दिन भर थोड़ी-थोड़ी मूंगफली खाते रहना चाहिए।

- ध्यान और विश्राम पर ध्यान दें। इससे मानसिक शांति मिलती है और सोच विकसित होती है।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल